History of Akbar
इस article मे history of akbar in hindi मे सभी प्रतियोगिता परीक्षा को ध्यान मे रखकर लिखा गया है!
जलालुद्दीन मोहम्मद अकबर
1556-1605
अकबर का जन्म 15 अक्टूबर 1542ई को राजस्थान के अमरकोट के राजा वीरसाल के महल मे हुई था! बचपन का नाम बदरूद्दीन था! 13 वर्ष की उम्र मे उसके पिता हुमायू की 1556ई मे मृत्यू हो गई, उस समय अकबर बैरम खान के साथ पंजाब के गुरदासपूर के कालानौर मे अफगानो के विरुध अभियान मे था उस समय अकबर मात्र 13 वर्ष का था!
हेमु का दिल्ली मे अधिकार
जब हुमायूँ की मृत्यु हो गई तो उसमय सिहासन रिक्त था उसी का फायदा उठाकर हेमु ने दिल्ली पर 1556ई मे अधिकार कर लिया एंव हेमचन्द्र विक्रमादित्य के नाम से सत्ता पर बैठा, उधर बैरम खान को जैसे ही यह ग्यात हुआ तो उसने अकबर का कालानौर मे ही राज्यभिषेक कर दिया!
पनीपत का दुसरा युध्द
यह युध्द 5 नवम्बर 1556 ई को अकबर और हेमु के बीच हुई! अकबर की अोर से यह युध्द बैरम खान लड़ रहे थे, इस युध्द मे अकबर की विजय हुई और बैरम खान ने हेमु की हत्या कर दी!
बैरम खान
हुमायूँ ने जब 1545ई मे कामरान की हत्या करके काबुल और कंधार पर अधिकार किया था,तो काबुल मे हुमायूँ को बैरम खान मिला था!
अकबर ने 1556-1560 तक बैरम खान के संरक्षण मे शासन किया! 1560ई मे बैरम खान ने अकबर के विरुध विद्रोह कर दिया और लड़ा गया तिलवाड़ा का युध्द, यह युध्द अकबर और बैरम खान के मध्य हुआ! इस युध्द मे अकबर विजय हुआ और अकबर ने बैरम खान को माफ कर दिया एंव ऊसे हज करने भेज दिया गया! अकबर ने बैरम खान के पुत्र अबदूर्रहीम खान-ए-खाना को अपने नवरत्न मे शामिल कर लिया!
पेटीकोट शासन/ पर्दा शासन
1560ई से 1562ई तक अकबर ने अपने दाई माँ महम-अंगा के संरक्षण मे शासन किया! ज़िसे पेटीकोट शासन कहा जाता है!
अकबर का आक्रमण
अकबर ने अपना प्रथम आक्रमण 1561 मे मालवा के शासक बाज बहदुर पर किया ज़िसमे अकबर सफल हूए!
अकबर का विवाह
अकबर ने 1561ई मे आमेर के राजा भारमल की पुत्री हरखा बाई से विवाह किया जो मरयम-उज-जमानी के नाम से प्रसिध्द है!
अकबर के महान कार्य
अकबर ने 1562ई मे दास प्रथा पर रोक ,1563ई मे उसने सती प्रथा पर रोक एंव 1564ई मे जजिया कर, तिर्थयात्रा कर पर रोक लगाया, ज़िस्से खुश होकर जनता ने ऊसे अकबर की उपाधि प्रदान की!
अकबर प्रसिध्द सूफी संत शेख सलीम चिश्ती का अनुयायी था! शेख सलीम चिश्ती फतहपूर सिकरी मे रहते थे!1569ई मे शेख सलीम चिश्ती के घर मे अकबर के पुत्र सलीम का जन्म हुआ जो बाद मे जहांगीर के नाम से प्रसिध्द हुआ!
गुजरात अभियान
1572ई मे अकबर गुजरात अभियान पर गया और गुजरात को मुगल साम्राज्य मे मिलाया! अकबर जब गुजरात अभियान पर गया था, तो वही पर पहली बार अकबर ने समुद्र को देखा था, एंव उसी अभियान मे उसने पहली बार पूर्तगालियो से भी मिला!
बुलंद दरवाजा का निर्माण
अकबर ने गुजरात अभियान के सफल होने की खुशी मे फतहपुर सिकरी मे 1573ई मे बुलंद दरवाजा बनाया जो भारत का सबसे बड़ा दरवाजा है
अकबर ने फतहपुर सिकरी मे ही ईबादत खाना बनवाया
image
पंचमहल (dream of stone) का निर्माण
अकबर ने फतहपुर सिकरी मे
मरयम महल एंव शेख सलीम चिश्ती का मकबरा बनाया
इसके बाद अकबर 1573 मे ही अपना राजधानी फतह पुर सिकरी को बनाया ईससे पहले राजधानी आगरा था
हलदी घाटी का युध्द
यह युध्द अकबर और महराणा प्रताप के मध्य 1576ई मे हुआ था, इस युध्द मे अकबर की ओर से उसके सेनापती मान सिंह लड़ रहे थे! इस युध्द मे अकबर विजय हुआ!
अकबर ने 1577ई मे गुरु रामदास को 500 बीघा जमीन उपहार मे दिया था एंव गुरु रामदास ने उस जमीन पर राम दास नगर बसाया जो वर्तमान मे अमृतसर के नाम से जाना जाता है! बाद मे गुरु अर्जून ने इसी ज़मीन मे स्वर्ण मंदिर का निर्माण किया स्वर्ण मंदिर की नीव मीर मिया ने रखी थी!
अकबर ने मनसबदारी प्रथा को अपनाया को अपनाया मंगोलिया से
1582ई मे इसने दिन-ए-इलाही नामक धर्म चलाया
एंव 1583ई मे इसने इलाही सिक्के,इलाही संवत एंव इलाही गज चलाया
1583ई मे ही अकबर ने प्रयाग का नाम बदलकर इलाहबाद रखा
अकबर के शासनकाल को साहित्य का स्वर्णकाल कहा जाता हैl इसने फारसी को राजकीय भाषा घोषित किया
अकबर ने चित्रकला को भी संरक्षण दिया अकबर के प्रमुख चित्रकार दसावंत एंव बसावन था
अकबर के शासनकाल मे ही माहाभारत का फारसी मे अनुवाद रज्मनामा के रुप मे अब्दुल कादिर बुदायूनी ने की थी
अकबर के शासन काल मे ही सबसे पहला अंग्रेज 1599 भारत आया
भारत आने वाला सबसे पहला अंग्रेज जान मिलडेनहोल भारत आया
अकबर के दरवार मे आने वाला प्रथम अंग्रेज राल्फ फूफिंच था
1598 मे सलीम ने अकबर के विरुध विद्रोह कर दिया और खुद को इलाहाबाद का स्वतंत्र शासक घोषित किया
1602 ईo मे सलीम ने वीर सिंह बुन्देला की सहयता से अबूफजल की हत्या कर दी
1605ईo मे अतिसार के कारण अकबर की मृत्यु हो गई
अकबर को आगरा के सिकन्दरा मे दफनाया गया, इसप्रकार अकबर का मकबरा आगरा मे है
अकबरनामा अबूफजल ने फारसी मे लिखा हैl


0 टिप्पणियाँ