Babar history in Hindi-
मुगल बादशाह बाबर का इतिहास और जानकारी हिन्दी मे
इस article मे बाबर की पूरी जीवनी प्रतीयोगिता परीक्षा को ध्यान मे रखकर लिखा गया है
मुगल बादशाह बाबर 1526-1530
बाबर का जन्म 1483ई मे तुर्की के फरगना नामक स्थान मे हुआ था, इसका पूरा नाम जहीरउद्दीन मोहम्मद बाबर था! इसका पिता का नाम ऊमर शेख मिर्जा था, जो फरगना का शासक था! बाबर अपने पिता के पक्ष से तैमूर का पांचवाँ वंशज था एंव माता की पक्ष से चंगेज खान का 14 वाँ वंशज था! जब बाबर 11वर्ष का था तब उसका पिता ऊमर शेख मिर्जा की 1494 ई मे मृत्यु हो गया, जिसके कारणवश बाबर 11 वर्ष की उम्र मे 1494 ई मे फरगना का शासक बना! बाबर ने समरकंध पर अपना अधिकार किया एंव 1502 ई तक शासन किया!सर -ए -पुल का युध्द
1502 ई मे शहबानी खान नामक एक ऊजबेगी शासक ने बाबर पर आक्रमण किया और लड़ा गया सर-ए-पुल का युध्द जिसमे शहबानी खान विजय हुआ!बाबर का काबुल मे आगमन
सर-ए-पुल के युध्द मे प्राजित होने के पश्चात बाबर काबुल की तरफ निकला एंव 1504ई मे काबुल और कंधार पर अपना अधिकार किया! 1507 ई मे इसने बादशाह या पादशाह की उपाधि धारण की इसने काबुल को लंबे समय तक अपनी राजधानी बनाकर रखखा!
बाबर का भारत मे आगमन
जब बाबर काबुल पर अपना अधिकार जमाने के पश्चात उसने भारत पर अपना अधिकार करना चाहता था, अंत:बाबर ने भारत पर अपना प्रथम आक्रमण 1519 ई मे बाजौर नामक स्थान पर बैरागढ़ के किले पर किया!
1520-21 मे उसने सिंध और कश्मीर पर तीन आक्रमण किया, उस समय पंजाब का इकतेदार दौलत खान लोदी एंव दिल्ली का आलम खान लोदी था और आगरा मे सुलतान इब्राहीम लोदी था!
पनीपत का प्रथम युध्द
अंत: 21 अप्रेल 1526 को पनीपत का प्रथम युध्द बाबर और इब्राहीम लोदी के बीच हुआ यह एक निर्णायक युध्द था यह युध्द यह निर्धारित करता था की भारत मे मुगलो का शासन होगा या नही! इस युध्द मे बाबर की विजय हुई और इब्राहीम लोदी पराजित हुआ! इब्राहीम लोदी युध्द भूमि मे मृत्यु प्राप्त करने वाला प्रथम सुलतान था! इस युध्द मे बाबर ने उसमानी विधि एंव तुलगमा युध्द नीति का प्रयोग किया था! इस युध्द मे बाबर के मुख्य तोपची उस्ताद अली और मुस्तफा खान था! इस युध्द के विजय की खुशी मे बाबर ने पनीपत मे काबुली बाग एंव काबुली मस्जिद बानवाया!इसी युध्द की विजय की खुशी मे बाबर ने काबुल मे शारुखी सिक्के एंव कांधार मे बाबरी सिक्के चलवाया जिसके परिणामस्वरुप काबुल की जनता ने ऊसे कलंदर की उपाधि प्रदान की!
बाबर का पुत्र मुगल बादशाह हुमायूँ के बारे मे जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर click करे👇
https://noorenazarnizami.blogspot.com/2021/02/king-humayun-history-in-hindi.html?m=1
खानवा का युध्द
खानवा का युध्द 1527 ई मे बाबर और राणा संगा के मध्य हुआ था!इस युध्द मे राणा संगा की मदद मेदेनी राय (मालवा) और महमूद लोदी कर रहे थे ईस युध्द मे बाबर ने जिहाद का नारा दिया एंव बाबर की ऐस इस युध्द मे विजय हुई! इस युध्द मे बाबर ने विजय की खुशी मे गाजी की उपाधि धारण कीबाबरी मस्जिद
बाबरी मस्जिद का निर्माण बाबर के सेनापती मीरबाकी ने 1527-1528 मे अयोध्या मे किया था!चन्देरी का युध्द
यह युध्द 1528ई मे बाबर और मेदेनी राय (मालवा )के बीच हुआ इस युध्द मे भी बाबर की विजय हुई! इस युध्द के दरमियान बाबर ने प्रथम बार जोहर देखा था!जोहर- पराजित शासक के महल मे रहने वाले महिलाअो का एक साथ आग मे जलकर अपनी जान देना जोहर कहलाता है!
बाबर का अंतिम युध्द
बाबर का अंतिम युध्द 1529ई मे घागरा का युध्द था यह युध्द बाबर और अफगानो के बीच था, इस युध्द मे अफगानो का नेतृत्व महमूद लोदी कर रहे थे, इस युध्द मे भी बाबर की विजय हुई!बाबर की मृत्यु और मकबरा

बाबर ने अपनी आत्मकथा तुजुक-ऐ-बाबरी (बाबरनामा) तुर्की भाषा मे लिखा है! बाबरनामा का फारसी मे अनुवाद अबदूर्रहीम खान-ऐ-खाना ने किया था! अबदूर्रहीम खान-ऐ-खाना अकबर के नौ रतनो मे से एक था! बाबरनामा मे शक्तिशाली शासक कृष्ण देव राय को बताया गया है!
if you want to know about sher shah suri click here👇
बाबर के बारे मे objective Question को देखने के लिए यहा click करे
Download Pdf file👇
0 टिप्पणियाँ